फोटाे संख्या:79- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीड़ी की पर्ची कटवाते मरीज--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में गर्मी में ठंडा पानी पीने से सीने व सिरदर्द 200 मरीज पहुंच रहे है। ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, फ्रीज के पानी ने बढ़ा दी परेशानी, बुखार व जुकाम की शिकायत से परेशान मरीज। नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह में 3216 ओपीडी हुई, जिसमें 200 से अधिक मरीज सीने व सिर में दर्द 200 मरीज अस्पताल में पहुंच रहे है।
उच्च तापमान में अधिक समय तक रहने के कारण हीट स्ट्रोक का तो जोखिम रहता ही है साथ ही इसका शरीर के कई अंगों पर भी नकारात्मक असर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पसीने आने पर ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, फ्रीज के पानी का प्रयोग न करें। हो सकते तो मटके का पानी का ही उपयोग करें। ठंडे पानी पीने से बुखार व जुकाम की की समस्या हो जाती है। अनेक बार ज्यादा ठंडा पानी पीने से सिर में दर्द होने लगता है। दरअसल ठंडा पानी पीने से सिर की नसों पर असर पड़ता है और ये अच्छे से काम नहीं कर पाती हैं। आगे चलकर आपको साइनस की भी समस्या हो सकती है। मनुष्य की बॉडी का तापमान हल्का गर्म होता है क्योंकि शरीर में रक्त सर्कुलेशन होता रहता है। ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर के नर्वस सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है, इससे हृदय गति कम जाती है। कई बार लगातार ज्यादा ठंडा पानी पीने से दिल की बीमारी भी हो सकती है। इसके साथ-साथ सीने में हल्का-हल्का दर्द भी हो जाता है।
गर्मी से आने के बाद तुरंत पानी ना का प्रयोग न करे। पसीने सूखने के बाद ही पानी पिएं। भीषण गर्मी के चलते ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, फ्रीज के पानी का प्रयोग न करें। पसीना सुखाकर मटके के पानी का प्रयोग करें। तपती गर्मी से बचने के लिए लोग मटका का पानी पीना पसंद करते हैं। इसका पानी जितना ठंडा होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद है।
-आरएमओ डॉ. अभिषेक सैनी, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
फोटाे संख्या:79- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीड़ी की पर्ची कटवाते मरीज--स्रोत--संवाद