फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शीतलहर के चलते बनी कोल्ड-डे की स्थिति, ठिठुरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड लगातार अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए हैं, जिससे इलाके में कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने 8-10 जनवरी के बीच मौसम में परिर्वतन की संभावना जताई है, जिसके चलते बादलवाही व कुछ स्थानाें पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। रविवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रविवार को पांच दिनों के बाद दोपहर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों में दोपहर बाद आमजन को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है क्योंकि रविवार को दक्षिणी हिस्सों में कोहरा की परत छंटने लगी है और सूर्य देव ने दर्शन दिए। हालांकि सूर्य की चमक फीकी व धुंधली सी बनी रही जबकि हरियाणा के उत्तरी हिस्से में अभी भी राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि क्षेत्र में नए साल से कड़ाके की हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने शिकंजा कसा हुआ है। रात के समय वायुमंडल की ऊपरी सतह पर बादलों के रूप संघन कोहरा की सफेद चादर इलाके को अपने आगोश में ले लेती है और दिन में भी इस कोहरे की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिसके चलते सुबह से शाम तक सूर्य देव के दर्शन दर्शन दुर्लभ बने हुए हैं। जिससे क्षेत्र में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आंशिक तौर पर ही पश्चिमी विक्षोभ का अरस देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 8-10 जनवरी के दौरान आंशिक बादल वाही और सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदा-बांदी ही देखने को मिलेगी। जिससे इस दौरान संपूर्ण इलाके में आमजन को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलेगी, क्योंकि तापमान में थोड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें