फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शीतलहर के चलते क्षेत्र में बनी कोल्ड-डे की स्थिति, कई स्थानों पर जमा पाला

विज्ञापन
ठंड में स्कूल बस का इंतजार करते बच्चें। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। जिले में हाड़ कंपा देने वाली ठंड व शीत लहर के चलते कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। सोमवार का दिन इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। सोमवार सुबह क्षेत्र में कई जगहों पर पाला भी गिरा है। दिनभर शीतलहर के चलते लोग कंपकंपाते रहे। सुबह 11 बजे धूप निकलने के बाद लोगों ने ठंड से थोड़ी राहत जरूर ली लेकिन शीत लहर के चलते सूर्य की चमक भी फीकी रही। पांच सालों के तापमान में नजर डाले तो इस साल दिसंबर सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। सोमवार को महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री व नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो जमाव बिंदु की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शीत लहर व ठंड का सिलसिला अभी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हिमालय की उत्तरी बर्फीली हवाओं ने मैदानी राज्यों में अपने तीखे तेवरों से आगाज किया हुआ है। नतीजतन क्षेत्र में लगातार तापमान गिरता जा रहा है। जिसकी वजह से अधिकतर स्थानों पर शीत लहर और पाला जमने की स्थिति बनी हुई है क्षेत्र में सुबह से ही कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से दृश्यता घटकर 30- 80 हो गई। आने वाले दिनों में 28 दिसंबर को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है। जिसकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा हिमपात होने और 29-30 दिसंबर के दौरान मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बादल अपना डेरा जमा लेंगे और सिमित स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे गिरा तापमान
दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम
22 दिसंबर - 6.5 - 17.0
23 दिसंबर - 5.0 - 16.0
24 दिसंबर - 3.2 - 20.0
25 दिसंबर - 4.2 - 19.5
26 दिसंबर - 2.4 - 19.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें