फोटो संख्या:68- गांव दौंगडा अहीर में राहगीरों को मीठा पानी पिलाते युवा--स्रोत-- आयोजक
कनीना। दौंगड़ा अहीर गांव के श्याम मंदिर पर ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाई गई। गर्मी के मौसम में राहगीरों को पानी पिलाने की परंपरा काफी पुराने समय से है। राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए मीठे पानी की छबील लगाई। युवाओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को जगह-जगह प्याऊ लगानी चाहिए। इस मौके पर शेरानंद महाराज, शमशु, मनोज, करतारसिंह, दिनेश पंच, मनोज, मोनू, जोगिंद्र, उज्ज्वल, नीटू, अरविंद, लोकेश, नरेश, यमन सोनू, मोनू मौजूद रहे।