महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट से इस बार किसानों को काफी उम्मीदें है। वर्ष 2023 को राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों ने को उम्मीद है कि इस बार प्रदेश सरकार बजट में कुछ विशेष प्रावधान रखकर उनकी आय बढ़ाने का काम करेगी। किसानों की बजट पर प्रतिक्रिया।
प्रदेश सरकार इस बार बजट में किसानों के लिए विशेष प्रावधान रखकर उनकी आय बढ़ाने के लिए काम करे। मोटा अनाज वर्ष के तहत मोटे अनाज के भावों में वृद्धि का प्रावधान भी बजट में हो जिससे किसानों को मोटे अनाज के अच्छे दाम मिल सकें।
- रामकुमार, सिगड़ी।
प्रदेश सरकार किसानों के लिए फसली नुकसान होने पर मुआवजे पर बजट में विशेष पैकेज रखे। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होने पर शीघ्रता से मुआवजा देकर किसानों की आर्थिक मदद हो सके।
- नरेश सिंह, खुडाना।
प्रदेश सरकार अपने बजट में इस बार खाद-बीज के लगातार बढ़ रहे दामों पर नियंत्रण को लेकर विशेष प्रावधान रखकर किसानों को राहत दे सकती है। बजट में खाद आपूर्ति के लिए ठोस योजना बने जिससे किसानों को दर-दर न भटकना पड़े।
सुरेंद्र सिंह सतनाली।
प्रदेश सरकार बजट में किसानों के लिए लघु उद्यौग लगाने को बजट में ब्याज मुक्त ऋण का प्रावधान रखना चाहिए। इससे किसान अधिक तेजी से विकास करेगा। बजट के अभाव में किसान लघु उद्यौग नहीं लगा पा रहे हैं। इसके लिए इस बार बजट में इस वर्ग पर विशेष ध्यान देना होगा।
धर्मपाल नंबरदार, पायगा