फोटो नंबर- 25वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद उपायुक्त अनुपमा अंजली व अन्य अधिकारी। स्रोत : प्रशास
नारनौल। शहर में 4 और 5 जुलाई को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर प्रशासन ने तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की। जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और बस सुविधा जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कोचिंग संस्थानों को परीक्षा अवधि में बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी और प्रत्येक केंद्र पर प्रशासनिक व राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती की गई है। एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव को नारनौल क्षेत्र और एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी को महेंद्रगढ़ क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पवारिया पूरे जिले के ओवरऑल इंचार्ज होंगे।