नारनौल। नागरिक अस्पताल नारनौल में जिले सहित दूर-दराज क्षेत्र के लोग भी उपचार के लिए आते हैं। लोगों को उचित उपचार मिले और खामियों को दूर कर सुधार किया जा सके, इसके लिए कार्यकारी सीएमओ धर्मेंद्र सांगवान ने ओपीडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने स्टॉफ कर्मियों की ओपीडी में भी बदलाव किया गया है।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने चिकित्सकों और सहयोगी स्टॉफ को दिशा-निर्देश दिए कि मरीज को उचित व बेहतर उपचार नहीं मिलने की स्थिति में उन्हें यहां धक्के खाकर वापस लौटना पड़ता है। ऐसे में गंभीर हालत में आने वाले मरीज के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी बनती है कि आने वाले प्रत्येक मरीज को प्राथमिकता के साथ उचित व बेहतर उपचार दें।