फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महर्षि च्यवन ऋषि मेडिकल कॉलेज के नामांतरण पर अंतिम फैसला सीएम ही लेंगे

Fri, 18 Jul 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 10 मेडिकल कॉलेज कोरियावास के परियोजना मॉडल देखती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने महर्षि च्यवन ऋषि मेडिकल कॉलेज कोरियावास का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के नामांतरण पर अंतिम फैसला सीएम ही लेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। स्टाफ को लेकर हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन ने आठ माह का समय मांगा है। इसमें से दो माह खत्म भी हो गए हैं। छह माह में हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन की तरफ से स्थायी चिकित्सक उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। हालांकि कांट्रैक्ट पर चिकित्सकों की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद कांट्रैक्ट के चिकित्सकों को हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन की तरफ से स्थायी भी किया जा सकता है।

कोरियावास मेडिकल कॉलेज के नामांतरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरियावास के ग्रामीणों ने अर्जी दी है। इसे सीएम के सामने रखा है। कॉलेज के नामांतरण पर अंतिम फैसला सीएम ही लेंगे। बता दें कि कोरियावास के ग्रामीण तीन माह से शहीद राव तुलाराम के नाम से कॉलेज का नामकरण करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कॉलेज का नाम महर्षि च्यवन ऋषि के नाम पर कर दिया गया है। इसकी वजह से ग्रामीण करीब तीन माह से कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन




इंसेट
दिग्विजय की जितनी उम्र भी नहीं उससे ज्यादा राव साहब का राजनीति में अनुभव है


दिग्विजय चौटाला के बयान पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं। दिग्विजय चौटाला की जितनी उम्र भी नहीं उससे दोगुना राव साहब का राजनीति में अनुभव है। यदि हम उनसे सलाह लेने लगे तो हमारा भी उनके जैसा ही हाल हो जाएगा। बता दें कि सप्ताह भर पहले जजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला नारनौल आए थे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से स्थानीय दलों का साथ देने की बात कही थी।



इंसेट
बुजुर्ग बोला, मंत्री जी आज ही दवा आई है



स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव जब मेडिकल कॉलेज पहुंची तो एक बुजुर्ग ने कहा कि मंत्री जी दवाओं का टोटा है। आज ही दवा आई है। इस पर मंत्री ने कहा कि पता ही आई हूं। इसके बाद बुजुर्ग ने स्वास्थ्य मंत्री को शॉल ओढ़ाकार आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें