फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में आज सीएम सैनी का तीसरा दौरा, कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

विज्ञापन
फोटो संख्या:68- खेल स्टेडियम  महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री के आगमन पर तैयार किया गया मंच--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विश्वकर्मा दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज सीएम नायब सैनी जिले से राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम महेंद्रगढ़ के पीजी कॉलेज स्टेडियम में सुबह 12 बजे शुरू होगा। सीएम अपने तीसरे दौरे पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और नई घोषणाएं कर सकते हैं।
विज्ञापन



सीएम सबसे पहले शहर के कैंची मोड़ पर महाराजा शूरसेन सैनी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे राज्यस्तरीय विश्वकर्मा समारोह को संबोधित करेंगे। यहीं से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना और विश्वकर्मा योजना के विस्तार की घोषणा होने की संभावना है। इसके साथ ही लोगों की नजरें नई घोषणाओं पर रहेंगी।

पांच साल बाद भी अधूरा नागरिक अस्पताल
महेंद्रगढ़ के लोगों को मुख्यमंत्री के तीसरे दौरे से विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। शहर का नागरिक अस्पताल पांच साल से अधिक समय से निर्माणाधीन है लेकिन अब तक इसका काम पूरा नहीं हो सका है। अस्पताल का निर्माण अलग-अलग किस्तों में आगे बढ़ा लेकिन अब एक बार फिर काम रुक गया है। कभी बजट की कमी तो कभी प्रशासनिक और विभागीय मंजूरियों के कारण निर्माण में देरी होती रही। अस्पताल का काम अधूरा होने से क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


आईएमटी को मंजूरी मिलने की उम्मीद
इस दौरान खुडाना में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग टाउनशिप (आईएमटी) को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। विश्वकर्मा दिवस पर इसकी घोषणा क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी सौगात हो सकती है। आईएमटी बनने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। साथ ही खुडाना दक्षिण हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल हो सकता है।
-
शहर के विकास की 139 करोड़ की योजना भी लटकी
शहर के विकास के लिए तैयार 139 करोड़ रुपये की योजना को अभी मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर एजेंसी की योजना के अनुसार शहर को मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जा सकता है। फिलहाल शहर की सड़कें जर्जर हैं और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में सरकार के विकास के दावों के बीच महेंद्रगढ़ की स्थिति जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है।

सीएम के कार्यक्रम की रूपरेखा
-सीएम दोपहर 12 बजे स्टेडियम पहुंचेंगे।
-इसके बाद कैंची मोड़ पर महाराजा शूरसेन सैनी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
-प्रतिमा अनावरण के बाद लोगों से अभिवादन करेंगे।
-इसके बाद सीएम वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
-कार्यक्रम में संबोधन के बाद नारनौल के लिए रवाना होंगे।
..........................

फोटो संख्या:68- खेल स्टेडियम  महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री के आगमन पर तैयार किया गया मंच--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें