फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 18 को महेंद्रगढ़ आएंगे सीएम सैनी, डीसी ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगामी 18 मई को राजकीय कॉलेज महेंद्रगढ़ के मैदान में प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि 18 मई को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग तुरंत प्रभाव से तैयारियां शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महेंद्रगढ़ विधानसभा की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। संबंधित विभाग इस बारे में सभी प्रकार की स्वीकृति प्राप्त कर लें।

उपायुक्त ने इस कार्यक्रम में पधारने वाले आमजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एंबुलेंस, पेयजल, बिजली, शौचालय, सफाई व रास्ते पर पड़ने वाले पेड़ों की कटिंग सहित तमाम तैयारियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस बैठक में महेंद्रगढ़ के एसडीएम अनिल यादव, नांगल चौधरी के एसडीएम मनोज कुमार, कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, नारनौल के एसडीएम रमित यादव तथा नगराधीश मंजीत कुमार व डीएसपी हरदीप सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें