फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम ने की फसल खरीद की समीक्षा

Sun, 26 Oct 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ विभिन्न विषयों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इसमें महेंद्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त उदय सिंह ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फसल खरीद की समीक्षा की।
विज्ञापन


सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खरीद कार्य के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए मंडियों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की फसल का एक एक दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है। बैठक में धान व बाजरा खरीद से जुड़ी व्यवस्थाओं, मंडियों की स्थिति, किसानों की शिकायतों और ई-खरीद प्रणाली की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एकता मार्च व गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के 350 वर्ष पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में समीक्षा की। इस मौके पर एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम अनिरुद्ध यादव, एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह व नगराधीश डॉ. मंगलसेन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें