फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग की रेड, चार अधिकारी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
फोटो संख्या:63 नगर पालिका कार्यालय में रजिस्टर जांच करती सीएम फ्लाइंग। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आमजन की लगातार शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सीएम फ्लाइंग ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे नगर पालिका कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान नपा सचिव प्रशांत परासर, एमई राजेश कुमार, जेई नवदीप और लिपिक मनीषा कुमारी कार्यालय में नहीं मिले। उनके गैरहाजिरी की रिपोर्ट शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकूला को भेजी गई है।
विज्ञापन

राज्य गुप्तचर विभाग की टीम ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय में जनता को सेवाएं मिलने में काफी परेशानी हो रही थी। छापे के दौरान लिपिक रवि यादव मौजूद थे। उन्होंने बताया कि नगर पालिका महेंद्रगढ़ में कुल 17 स्थायी और 3 एचकेआरएन कर्मचारी नियुक्त हैं।
जांच में पता चला कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की छुट्टी या कार्यालय से बाहर जाने की कोई प्रविष्टि रजिस्टर में दर्ज नहीं थी। वहीं, मुक्त पंजीकरण में भी कोई इन्ट्री नहीं मिली। टीम ने सभी संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर शहरी स्थानीय निकाय विभाग पंचकूला को भेज दी।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने कार्यालय में अन्य दस्तावेज और नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी जांच शुरू की। कुछ विकास कार्यों के रिकॉर्ड भी टीम ने अपने साथ ले लिए।

फोटो संख्या:63 नगर पालिका कार्यालय में रजिस्टर जांच करती सीएम फ्लाइंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें