फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: कनीना में बीती रात CM फ्लाइंग ने खाद बीज की दुकान पर मारा छापा, स्टॉक जांचा

Fri, 25 Nov 2022 03:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

गुप्तचर विभाग के इनपुट पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान रिकॉर्ड दुरुस्त न होने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित करने की उप कृषि निदेशक नारनौल को सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ जिल के कनीना में बीती रात सीएम फ्लाइंग ने एक खाद बीज की दुकान पर छापा मारा। गुप्तचर इकाई नारनौल की सुचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गुरुवार रात कनीना मंडी में आलोक खाद बीज भंडार की दुकान पर  सीएम फ्लाइंग द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी से सहायक उप निरीक्षक सचिन व कृषि विभाग से संजय कुमार, गुण नियन्त्रण निरीक्षक व गुप्तचर इकाई नारनौल से उप निरीक्षक अनिल कुमार  व उप निरीक्षक लीलाराम कार्रवाई में मौजूद रहे। टीम ने आलोक खाद बीज भंडार कनीना का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान पर एक व्यक्ति मिला।

जिसने अपना नाम हर्षवर्धन पुत्र आलोक कुमार वासी कनीना मंडी बताया। इसके बाद संजय कुमार गुण नियन्त्रण निरीक्षक ने यूरिया व डीएपी खाद के स्टॉक का निरीक्षण किया। मशीन के मुताबिक स्टॉक सही पाया गया। इसके बाद यूरिया खाद के स्टॉक  के अनुसार कुल 400 बैग को चैक किया गया।
विज्ञापन


जिनमें से 300 बैग यूरिया गोदाम में रखा मिला व 100 बैग यूरिया जो गोदाम के नक्शे में पास नही है उस जगह पर रखा मिला। जिस पर संजय कुमार गुण नियन्त्रण निरीक्षक द्वारा 100 बैग यूरिया खाद अन्य स्थान पर रखे जाने के संबंध में आलोक खाद बीज भंडार का लाइसेंस निलंबित करने के लिए उप कृषि निदेशक नारनौल को सिफारिश की है। 

सीएम फ्लाइंग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चरखी दादरी में भी छापा मार कार्रवाई की गई थी, जिसमें 50 बैग मिले थे। दादरी जिले में मैसर्ज शिव खाद बीज भंडार रानीला के मालिक ने पूछताछ में बताया कि वो यह खाद मैसर्ज आलोक खाद भंडार कनीना से लेकर आया है।

जो की  खाद अधिनियम की अवहेलना की गई है।  इस पर संजय कुमार गुण नियन्त्रण निरीक्षक ने पी.ओ.एस मशीन का स्टॅाक रजिस्टर तथा बिक्री किए गए खाद  तथा किसानों की सूची सहित दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें