फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने आरटीए कार्यालय पर मारा छापा, 17 कर्मचारी मिले गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग रोहतक की टीम ने मंगलवार को आरटीए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी और ठेके पर लगे 21 कर्मचारियों में से चार ही सही समय पर कार्यालय पहुंचे। टीम ने हाजिरी, काम की पेडिंसी और लाइसेंस बनाने समेत अन्य कामकाज के बारे में जानकार ली।
विज्ञापन

पंचायत भवन स्थित आरटीए कार्यालय में मंगलवार की सुबह सवा नौ बजे अचानक सीएम फ्लाइंग रोहतक की टीम पहुंची। टीम में डीएससी संदीप समेत आठ लोग शामिल थे। टीम ने आते पहले हाजिरी रजिस्टर का कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे एक सरकारी और तीन ठेके के कर्मचारी कार्यालय पहुंचे। अन्य कर्मचारी दस बजे के बाद आफिस पहुंचे। डीएसपी ओवर लोड ट्रक के चालान, इंपाउंड करने और खड़ा करने की जगह, लाइसेंस बनवाने के अलावा आम लोगों से कामकाज के बारे में भी जानकारी ली। डीएसपी ने बताया कि आरटीओ आफिस की काम को लेकर लगातार शिकायतें मिले रही थी। जिस लेकर छापा मारा गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। टीम ने करीब एक बजे तक आफिस की जांच की। बता दें कि आरटीए में कामकाज को लेकर लगातार शिकायतें सरकार को मिल रही थी। इसमें कंडक्टर और डाइवर लाइसेंस के साथ गाड़ी पासिंग का मामला प्रमुख था। नारनौल में कंडक्टर और ड्राइवर का लाइसेंस सप्ताह में दो दिन बनता है। इसके लिए भी काफी शिकायत थी। लोगों का कहना हैं कि समय तय होने पर लोगों की कोरोना काल में भीड़ लग जाती है। ऐसे में इसे रोजाना बनाया जाए।
दिसंबर भी पड़ा था छापा
बता दें कि पिछले दिसंबर में भी आरटीए कार्यालय पर अचानक निरीक्षण किया गया था। यह कार्रवाई सभी जिलों में एक साथ की गई थी। इसमें भी कर्मचारी समय से नहीं पहुंचे थे। इस समय 14 कर्मचारियों में से दो कर्मचारी मिले थे। अन्य देर से कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें