फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में सीएम फ्लाइंग का छापा: ओवरलोड डंपरों पर 2.33 लाख का लगाया जुर्माना, माइनिंग विभाग ने भरा सीजर मेमो

Sat, 13 Jan 2024 04:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम समय-समय पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करती रहती है। लेकिन इसके बाद भी डंपर चालक बाज नहीं आ रहे हैं।  टीम खुफिया विभाग व मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की तरफ से एएसआई सचिन, हैड कांस्टेबल अजय शामिल रहे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, आरटीए व माइनिंग विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान टीम कुलताजपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों को रोक कर जांच शुरू की। जिसकी वजह से डंपर चालकों में हड़कंप मच गया। हालांकि टीम ने 3 डंपर चालकों का लाखों रुपये का चालान भी किया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार से शुक्रवार देर सायं सीएम फ्लाइंग, आरटीए व माइनिंग विभाग ने कुलताजपुर रोड पर औचक निरीक्षण किया। जहां तीन ओवरलोड डंपर पकड़े गए। जिन पर आरटीए विभाग द्वारा 2 लाख 33 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ बिना ई रवाना पाए जाने पर माइनिंग विभाग द्वारा सीजर मेमो भरा गया। जिस पर विभाग अलग से जुर्माना लगाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम समय-समय पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करती रहती है। लेकिन इसके बाद भी डंपर चालक बाज नहीं आ रहे हैं।  टीम खुफिया विभाग व मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की तरफ से एएसआई सचिन, हैड कांस्टेबल अजय शामिल रहे। वहीं माइनिंग विभाग से निरीक्षक तन्नू जोशी व आरटीए विभाग से एमवीओ अनिल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें