नारनौल। बागवानी विभाग कार्यालय में वीरवार को सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। सीएम फ्लाइंग ने दस्तावेजों को साथ ले गए। जिन किसानों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लिया है उनके खेतों में जाकर वास्तविकता की भी जांच की।
टीम नांग तिहाड़ी, रघुनाथपुरा, टहला, नारनौल, ढाणी बाठोठा, बुढवाल, कालबा और महेंद्रगढ़ में भी टीम ने खेतों में जाकर साइटों की जांच की। हालांकि इस दौरान टीम को कोई खामी नहीं मिली। सीएम शुक्रवार को भी अटेली व कनीना के किसानों के खेतों में साइट की जांच करेगी।
बता दें कि सीएम फ्लाइंग वीरवार को करीब 12 बजे नारनौल स्थित बागवानी विभाग के कार्यालय में पहुंची। जहां से रिकॉर्ड लेकर बागवानी के लिए सब्सिडी लेने वाले किसानों के खेतों में पहुंच कर जांच की। हालांकि इस दौरान टीम को कोई खामी नहीं मिली। अभी जांच शुक्रवार को भी सीएम फ्लाइंग द्वारा की जाएगी।