फोटो नंबर-24नारनौल बुधवार शाम हुई हल्की बरसात के बीच गुजरते वाहन। संवाद
नारनौल/नांगल चौधरी। क्षेत्र में एक बार फिर दोपहर बाद मौसम बदलने से नारनौल, नांगल चौधरी, अटेली और सतनाली में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इससे संपूर्ण इलाके में आमजन को उमस से राहत मिली है।
कनीना और महेंद्रगढ़ में भी बारिश की संभावना बन रही है। अब आगामी दो तीन दिनों में संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली के साथ जिला महेंद्रगढ़ में भी मानसून गतिविधियों की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। संपूर्ण इलाके पर बादलों की आवाजाही बनी रही। जुलाई के अंत में रिकॉर्ड तोड़ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। हालांकि जिन जिलों में बुधवार को भी बारिश नहीं हुई वहां पर नमी की वजह से चिपचिपी पसीने वाली उमसभरी गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है। जहां बारिश हुई वहां आमजन को उमस भरी गर्मी से आमजन को राहत मिली है।