फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में 5.53 लाख रुपये से दीवारों पर लिखे जाएंगे स्वच्छता स्लोगन

Wed, 17 Jan 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्वच्छता के प्रति आम नागरिकों को जागरूक बनाने के लिए सरकार द्वारा नगर पालिका क्षेत्र अटेली के लिए 5.53 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें स्वच्छता सर्वेक्षण हेतु दीवारों पर पेंटिंग तथा स्लोगन लिखे जाएंगे।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए सरकार द्वारा टेंडर छोड़े जा चुके हैं। स्थानीय निकाय द्वारा आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अटेली नगरपालिका क्षेत्र में दीवार पेंटिंग व स्लोगन लेखन के लिए 5.53 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस कार्य के लिए म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन एवं स्थानीय निकाय द्वारा ई-टेंडरिंग की गई है व कार्य निष्पादन हेतु संबंधित कांट्रेक्टर को एक माह का समय दिया गया है। दीवार पेंटिंग व स्लोगन लेखन कार्य से न केवल नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी, बल्कि अटेली शहर का सुंदरीकरण भी होगा।



नगरपालिका अटेली के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु सरकार द्वारा 5.53 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है व शौचालय निर्माण के लिए टेंडर छोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मनीष कुमार, कनिष्ठ अभियंता, नगरपालिका, अटेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें