फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अग्रसेन चितवन वाटिका से प्रभात फेरी निकाली

Mon, 22 Sep 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06प्रभात फेरी निकालते अग्रवाल सभा के पदा​धिकारी व संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रविवार सुबह अग्रसेन चितवन वाटिका से प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन

शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर अग्रसेन क्लब के प्रधान अनिल गुप्ता एडवोकेट एवं सभी सदस्यों द्वारा माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। तत्पश्चात भक्तों का चंदन तिलक लगाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अग्रसेन चितवन वाटिका को आकर्षक रूप से झंडों, फूलमालाओं और गुब्बारों से सजाया गया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते राधे-राधे का मंत्र जाप किया। प्रभात फेरी अग्रसेन चितवन वाटिका से प्रारंभ होकर महावीर चौक, मोहिनी गली से होते हुए चितवन वाटिका में संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें