फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद के लिए चुनौती बना शहर में स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
फोटो नंबर-06शहर के बाजार में शाम के समय भेजी गई कूड़ा गाड़ी में कूड़ा डालते दुकानदार।
विज्ञापन
नारनौल। शहर में करीब 15 दिन पहले शुरू किया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान नगर परिषद के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

स्वच्छता और शहर में अतिक्रमण मुक्त करने का लेकर 15 दिन पहले सभी अधिकारी सड़कों पर उतरे थे। उन्होंने सफाई करते हुए लोगों को जागरूक किया था। इसके बाद से लगातार नगर परिषद के अधिकारी स्वच्छता जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
दुकानदारों को सड़कों पर कूड़ा नहीं डालने व अतिक्रमण नहीं करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है लेकिन अभियान के बाद भी शहर में सफाई नहीं दिखाई दे रही जैसी होनी चाहिए। शहर के बाजारों में अभी भी अनेक स्थानों पर कूड़े के ढेरिया लगी है। दुकानदार अभी भी जाते-जाते अपनी दुकानों का कूड़ा सड़कों पर डाल देते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जब बाजारों में सड़कों पर कूड़ा नहीं डालने के लिए मना किया था तो दुकानदारों ने शाम के समय बाजारों में कूड़ा उठान करने वाली गाड़ी की मांग की थी। इसके बाद तीन-चार दिनों से शाम के समय बाजारों में नियमित कूड़ा उठान करने वाली गाड़ी भेजी जा रही है लेकिन दुकानदार इस गाड़ी में कूड़ा डालने के बजाय सड़कों पर ही डाल रहे है। इससे शहर की स्वच्छता पर ग्रहण लगा हुआ।
विज्ञापन

वर्जन-
स्वच्छता अभियान सबकी जिम्मेदारी है। यह अभियान तभी सफल होगा जब शहर के लोग जागरूक होंगे। नगर परिषद द्वारा सफाई को लेकर पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर रोजाना जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सफाई व कूड़ा गाड़ी के लिए नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। यदि अभी भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं तो फिर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-रणबीर सिंह, डीएमसी नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें