फोटो 9सिहमा गांव में साफ सफाई करते ग्रामीण। स्रोत प्रशासन
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में इन दिनों सघन स्वच्छता अभियान जोर पकड़ रहा है। सिहमा, गुजरवास, गोमली, चितलांग, आसरावास, शोभापुर, गोलवा, पथरवा और दौंगड़ा अहीर आदि कई गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत हर दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जिले के हर इलाके के एक खास गांव को चुनकर वहां सफाई की जाती है। संवाद