फोटो नंबर-02मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : संवाद
नारनौल। श्री शनि शक्ति धाम खासपुर परिसर में ममाज टीम ने साफ सफाई की। अभियान का नेतृत्व दीपक यादव और नितेश यादव ने किया।
बॉबी देहरान और सचिन रोहिल्ला ने कहा कि जब युवा अपने गांव की सेवा को धर्म मान लेते हैं, तब असली विकास शुरू होता है। टीम ममाज खासपुर के सदस्यों ने न केवल मंदिर परिसर की सफाई की, बल्कि उन्होंने मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाया। टीम ने नालियों और रास्ते की सफाई की। डॉ. जयकृष्ण आभीर आईएएस के मार्गदर्शन और दीपक यादव और नितेश यादव के नेतृत्व में यह टीम भविष्य में भी समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य करती रहेगी। इस कार्य में योगराज, अनुज, केशव, तनुज, दीपांशु, उमेश , प्रवेश, नितेश, आर्यन , दीपक, हरवित,अंकुश, बजरंग और अजय ने योगदान दिया।