फोटो नंबर- 07एनएसएस शिविर के दौरान खालड़ा स्थित हनुमान मंदिर में मौजूद स्वयंसेविकाएं। स्रो
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के चौथे दिन रविवार को स्वयंसेविकाओं ने जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद सभी स्वयंसेविकाओं ने खालड़ा स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में श्रमदान किया।
एनएसएस कैंप कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता शर्मा, डॉ. साधना यादव, डॉ. सुमन यादव के नेतृत्व में आयोजित किए गए। दोपहर सत्र में स्वयं-सेविकाओं के बीच “महिला समानता, आज की हकीकत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसके बाद “राष्ट्रीय सेवा योजना का युवाओं के लिए महत्व” विषय पर नाटक प्रतियोगिता की गई। संवाद