बाबा रामस्वरूपदास आश्रम के तालाब में सफाई करते लोग। स्रोत : आश्रम
कुंड। गांव सीहा स्थित सिद्ध बाबा रामस्वरूपदास दादूपंथी आश्रम के तालाब में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दिनभर श्रमदान कर तालाब की गहराई तक सफाई की। इस दौरान तालाब से कचरा, जलकुंभी और गाद निकालकर जलस्रोत को स्वच्छ व उपयोगी बनाने का प्रयास किया गया। दीपदास महाराज ने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि जब समाज स्वयं आगे बढ़कर ऐसे कार्य करता है, तभी स्थायी बदलाव संभव होता है। उन्होंने अधिक लोगों से स्वच्छता अभियानों में सहभागिता का आह्वान किया। संवाद