फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मानसून से पहले छलक नाले की सफाई तेज, निकासी में सुधार होने की उम्मीद

विज्ञापन
फोटो नंबर-24छलक नाले की सफाई में लगी मशीन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। शहर में बरसाती पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद ने मानसून से पहले नालों की सफाई अभियान में तेजी ला दी है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख छलक नाले की सफाई का कार्य भी मशीनों की सहायता से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

हाल ही में हुई नगर परिषद की हाउस बैठक में पार्षदों ने नालों की सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद परिषद ने इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है।
बरसात के दौरान शहर के कई मोहल्लों का पानी इसी नाले के माध्यम से रेवाड़ी रोड स्थित कृष्णावती नदी तक पहुंचता है। ऐसे में समय पर सफाई नहीं होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

वर्तमान में नाले में काफी मात्रा में गाद, कचरा जमा होने के साथ-साथ पेड़-पौधे भी उग आए थे जिससे बारिश के समय पानी की निकासी बाधित हो सकती थी। इसे देखते हुए नगर परिषद ने मशीनों के माध्यम से सफाई कार्य शुरू कराया है।
यह नाला मोहल्ला सलामपुरा से शुरू होकर शहर के बीचोंबीच विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए रेवाड़ी रोड तक जाता है। हर वर्ष मानसून से पहले इसकी सफाई करवाई जाती है ताकि बरसात के दौरान शहरवासियों को जलभराव और गंदे पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें