फोटो नंबर- 01गांव छापड़ा बीबीपुर में अभियान के दौरान सफाई करते समिति सदस्य। स्रोत : संस्था
नांगल चौधरी। गांव छापड़ा बीबीपुर स्थित श्मशान घाट में ठाडेश्वर सेवा समिति की ओर से रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। युवाओं ने श्मशान घाट परिसर में फैली झाड़ियों, कचरे और अन्य गंदगी को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। समिति सदस्य महावीर ने बताया कि स्वच्छता केवल घरों और सार्वजनिक स्थानों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि श्मशान घाट जैसे महत्वपूर्ण स्थलों की साफ-सफाई भी समाज की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर हेमराज, महेश, मनोज, राजवीर, मीर सिंह, अनिल, कुलदीप, विकास, सचिन व योगेश सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सवांद