शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू हो गया है। मंगलवार से स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम ने शहर का दौरा कर सफाई की जांच की। टीम ने तीन-चार जगहों पर सफाई और शौचालयों को देखा।
बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 शुरू हो गया है। इसके तहत टीम चार नपा का सर्वेक्षण कर चुकी है। अब नारनौल नप का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। टीम मंगलवार दोपहर में नारनौल पहुंची और कार्य में जुट गई। इस दौरान टीम ने मोहल्लों और बाजार में सफाई का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन टीम को तीन जगहों पर सफाई ठीक मिली। अब बुधवार को टीम शहर के वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेगी। इसे देखते हुए नप ने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में जुटा गया है। प्रमुख जगहों के शौचालयों को साफ कराया जा रहा है। वहीं मेन सड़कों की सफाई मशीन से भी कराई जा रही है। मोहल्लों में सफाई कर्मचारियों को विशेष ध्यान देने को कहा गया है। नप के कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर किया गया है।