फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क दुर्घटना में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत, एक महिला सहित दो घायल

Sat, 01 Apr 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
सरसों के खलिहान में 24 घंटे बाद भी जमे ओले दिखाते बुडीन गांव के किसान।
विज्ञापन
कनीना। कनीना-दादरी सड़क मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई एक महिला व व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार देर शाम उन्हाणी मोड़ के पास मोपैड व बुलेरो गाड़ी की भिडंत हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार महिला प्रिया निवासी धनौंदा व एक अन्य व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आई। बताया जा रहा है कि गांव धनौंदा निवासी प्रिया शाम के समय अपने गांव से ससुराल जा रही थी। शनिवार को युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

युवक के परिजन रामसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को वह कनीना से अपने गांव धनौंदा जा रहा था। वह उन्हाणी मोड़ के पास पहुंचा तो उसके भाई का लड़का मंजीत मोपैड पर बैठक घर जा रहा था। मंजीत उसके आगे-आगे अपनी मोपैड पर चल रहा था जब वे लोग एक निजी स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने मंजीत की मोपैड को टक्कर मार दी। हादसे में मंजीत को काफी चोटें आई। उसने गाड़ी का नम्बर नोट करके इसके संबंध में पुलिस को 112 पर फोन करके सूचना दी था। दुर्घटना के बाद मंजीत को उप नागरिक अस्पताल कनीना में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि मृतक मंजीत अपने 12वीं कक्षा का छात्र था तथा अपने पिता अतर सिंह का इकलौता पुत्र था। मृतक की एक बहन है। पुलिस ने रामसिंह की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें