फोटो 09स्लम एरिया के नागरिकों से बातचीत करती सीजेएम नीलम कुमारी। डीपीआरओ
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम कुमारी ने कुलताजपुर रोड स्थित स्लम एरिया का दौरा किया। बुधवार को स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया गया।
उन्होंने स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों विशेषकर बच्चों से उनकी समस्याओं को सुना। सीजेएम ने बच्चों और अभिभावकों को विधिक सहायता योजनाओं, शिक्षा के अधिकार, स्वास्थ्य सेवाओं और श्रमिकों के लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल समाज के अंतिम छोर तक न्याय और विधिक सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि मजदूरों की सुरक्षा और अधिकार से संबंधित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पैनल एडवोकेट व विभिन्न विभागों की टीम मिलकर कार्य कर रही है, जो नवंबर माह के अंत तक चलेगा।