फोटो 11कृष्णावती नदी का दौरा करती सीजेएम नीलम कुमारी।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बाढ़ की संभावित स्थितियों के मद्देनजर मंगलवार को नारनौल में कृष्णावती नदी सहित विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में डीएलएसए उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे बाढ़ से होने वाले अपनी फसल के नुकसान का पंजीकरण जल्द से जल्द ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर करें। संवाद