फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीजेएम ने लीगल केयर एवं सपोर्ट सेंटर्स का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो 19निरीक्षण करती सीजेएम नीलम कुमारी।स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। सीजेएम नीलम कुमारी ने सोमवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर वहां संचालित लीगल केयर एवं सपोर्ट सेंटर्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और आमजन को दी जा रही कानूनी सहायता की समीक्षा की।
विज्ञापन


सीजेएम नीलम कुमारी ने छिलरो में स्थित महिला संस्कृति केंद्र व खोड के पंचायत घर में चल रहे लीगल केयर एवं सपोर्ट सेंटर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रिकॉर्ड की जांच की और पैरा लीगल वॉलंटियर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100 व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्प लाइन नंबर 01282-250322 कोई भी फोन कर कानूनी जानकारी ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें