फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह बाद मेहता चौक से निजामपुर रोड पर नप ने शुरू किया निर्माण कार्य

विज्ञापन
सड़क बनाने में जुटा नप - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नगर परिषद ने मेहता चौक से स्टेडियम तक की सड़क का निर्माण कार्य शुुरू करा दिया है। इस रोड के बन जाने से मेहता चौक से निजामपुर रोड पर जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। सड़क के बीच बिजली के पोल होने से करीब आठ माह से निर्माण कार्य रुका हुआ था। इससे वाहन चालकों के साथ आम लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद ने करीब आठ माह पहले मेहता चौक से निजामपुर रोड (सैनी धर्मकांटा) तक निर्माण कार्य शुरू किया था। नप ने पूरी सड़क को तोड़ दिया था। लेकिन, निर्माण कार्य शुरू करने से पहले वन विभाग से पड़े हटाने की एनओसी नहीं ली थी। दूसरी ओर बिजली निगम ने सड़क से पोल नहीं हटाया था। जिससे कारण बीच में कार्य बंद रहा। करीब तीन माह पहले निजामपुर रोड से स्टेडियम तक की सड़क को बना दिया गया था। लेकिन, बीच में करीब 500 मीटर की सड़क नहीं बन सकी थी। इससे स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों को परेशानी हो रही थी। हल्की बारिश में सड़क पर कीचड़ होने से लोगों को परेशानी होती है। इससे सीनियर सेकेंडरी बाल के बच्चों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।
शहर में आने का प्रमुख मार्ग
नांगल चौधरी व निजामपुर से शहर में आने का यह प्रमुख मार्ग है। ऐसे में इसके खराब होने से लोगों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी। सड़क के बन जाने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इसी रोड से अस्पताल, डाकघर, टीवी अस्तपाल, स्टेडियम व सीनियर सेकेंडरी स्कूल व पीजी कॉलेज लोग जाते हैं। कंकरीट की सड़क बनने से सभी को राहत मिलेगी। नप की योजना है कि सड़क बनाने के बाद इसे डिवाइर लगाकर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। जिससे लोगो को रात में भी परेशानी न हो।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
करीब 10 माह होने वाले हैं, सड़क का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नप कार्य शुरू करने के बाद बीच में अधूरा छोड़ दिया था। अब दोबारा कार्य शुरू हुआ है।
- विरेंद्र कुमार
रोड खराब होने से हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे आवागमन में परेशानी होती है। रोड पर स्कूल व स्टेडियम होने से बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। नप जल्द कार्य पूरा कराए।
- राम अवतार सैनी
नप बार-बार सड़क तोड़ देता है। इससे सरकार का पैसा बर्बाद होता है। पहले टाइल्स लगाई गई थी और कंकरीट की सड़क बन रही है। जल्द कार्य को पूरा किया जाए ताकि लोगों को राहत मिले।
- दिनेश सैनी
मेहता चौक से निजामपुर रोड के बीच में कुछ कार्य बचा हुआ था। सड़क निर्माण कार्य को दस से 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इस पर करीब 70 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

- भारती सैनी, चेयरपर्सन,नप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें