फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दुकानदारों के पॉलिथीन के चालान काटकर लगाया 22500 का जुर्माना

विज्ञापन
विश्वकर्मा चौक पर रेहड़ी चालक का पॉलिथीन रखने पर चालान काटते नपा जेई दीपक यादव - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नगर पालिका ने बुधवार को बाजार में दुकानों पर पॉलिथीन बरामद होने पर 16 दुकानदारों के चालान काटे। जेई दीपक यादव की अध्यक्षता वाली टीम ने 22500 रुपये के चालान काटे। 20 किलो से अधिक पॉलिथिन जब्त की। टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मंच गया। काफी दुकानदारों ने पॉलिथीन अंदर छिपा ली। दूसरी टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बुधवार को टीम ने लगभग एक ट्राली सामान जब्त किया। अतिक्रमण हटने से शहर की सड़कें चौड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन

टीम ने दोपहर करीब एक बजे शहर की दुकानों पर जाकर पॉलिथीन चेक करना शुरू किए। नपा कार्यालय के सामने ही तीन दुकानों पर चालान किया। टीम ने शॉपिंग कांप्लेक्स, गांधी मार्केट, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, सिनेमा रोड आदि स्थानों पर पहुंचकर दुकानों पर पॉलिथीन चेक की। टीम को देखकर बहुत से दुकानदारों ने पहले से पॉलिथीन अंदर रख ली थी। इस मौके पर 16 दुकानदारों से 20 किलो से अधिक पॉलिथीन बरामद की तथा 22500 रुपये के चालान किए। टीम ने 500 रुपये, एक हजार रुपये, 1500 रुपये के चालान किए जबकि एक चालान दस हजार रुपये का काटा। पहले दिन नपा ने चेतावनी के रूप में निर्धारित चालान फीस से कम रुपये के चालान काटे। नपा का अतिक्रमण हटाओ अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन नपा चेयरपर्सन की दुकान के बाहर अतिक्रमण नहीं दिखाई दिया। बाजार में बुधवार को सुबह से ही अतिक्रमण कम था। सुबह एसडीएम एक बार बाजार का गाड़ी में बैठकर दौरा कर चुके थे। बुधवार को टीम ने बालाजी चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक, परशुराम भवन, परशुराम चौक, सब्जी मंडी होते वापस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान टीम ने बाहर रखे डिस्पले बोर्ड, फ्लैक्स बोर्ड को जब्त किया। अतिक्रमण हटने से शहर की सड़कें चौड़ी दिखाई देने लगी हैं। बुधवार को जाम की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिली।
किरयाणा दुकानदार ने नपा टीम से की बदतमीजी
किरयाणा के दुकानदार ने चालान काटने पहुंची नगरपालिका टीम के साथ बदतमीजी पर उतर आया। दुकानदार के पास एक किलो ग्राम से अधिक पॉलिथीन थी। टीम ने चेतवानी देते हुए कहा कि इस बार 1500 रुपये का चालान काटा जा रहा है। इसलिए चालान अभी भर दें। इस दौरान दुुकानदार ने जेई पर 1500 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा दिया। जब दुकानदार नहीं माना तो उसका वास्तविक जुर्माना का चालान किया। दुकानदार का नियम के अनुसार दस हजार रुपये का चालान कर दिया। दुकानदार ने कहा कि वह चालान यहां नहीं भरेगा वह कोर्ट में ही चालान भरेगा। एक रेहड़ी चालक ने भी विधायक का रौब दिखाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

अब शॉपिंग कांप्लेक्स के बरामदे भी होंगे खाली
एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने नगरपालिका को शॉपिंग कांप्लैक्स खाली करवाने के आदेश जारी किए हैैं। एसडीएम ने जेई दीपक यादव को शॉपिंग कांप्लेक्स के दुुकानदारों को नोटिस देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नोटिस देने के बाद सभी बरामदे खाली करवाए जाएंगे। बता दें कि 1994 में बने शॉपिंग कांप्लेक्स में लोगों के पैदल चलने के लिए बरामदे बनवाए गए थे। दुकानदारों ने बरामदे में अतिक्रमण किया हुआ है। कुछ दुकानदारों ने बरामदों को दोनों दीवार खड़ी कराकर पर शटर भी लगवाए हुए हैं।
चालान नोटिस में देखने को मिली तकनीकी गलती
चालान बुक में तकनीकी गलती देखने को मिली है। दुकानदारों को चालान काटे जा रहे हैं। उनमें बुधवार 20 नवंबर को तीन बजे तक चालान भरने के आदेश दिए गए हैं। नपा टीम ने तीन बजे के बाद चालान काटे हैं। एक चालान तो 3.55 बजे काटा है। ऐसे में तीन बजे के बाद के चालान तीन बजे तक कैसे भरा जा सकता है।
नगर पालिका की टीम सभी बाजारों में घूम रही हैं। अब कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान काटे जाएंगे। बरामदे खाली करवाए जाएंगे। दुकानदारों को खाली करने के लिए नपा को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। कैंटीन और आईटीआई रोड पर रेहड़ी लगाने वालों को हिदायत दी है कि दीवार के साथ ही रेहड़ी लगाए हैं, अन्यथा उनका भी नपा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- विश्राम कुुमार मीणा, एसडीएम महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें