फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी 22 को बाजारों में निकालेंगे विरोध जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। 22 अगस्त को बार एसोसिएशन के सदस्य बाजारों में विरोध जुलूस निकालेंगे। जिसमें महेंद्रगढ़, कनीना, सतनाली के वकीलों के अलावा सामाजिक संगठनों, पंचायतों, व्यापारियों, आमजन का सहयोग लिया जाएगा। बार ने कहा कि अगर मांग नहीं मानी तो गई तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला मुख्यालय, एडीजे और फैमिली कोर्ट की मांग को लेकर मंगलवार को 20वें दिन अपना धरना जारी रखा। धरने पर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने फैसला लिया कि आंदोलन को तेज किया जाए। मांग पूरी होने तक वकील आंदोलन को जारी रखेंगे। कुछ सदस्यों ने एक सितंबर को सीएम मनोहरलाल की रथ यात्रा महेंद्रगढ़ में पहुंचने पर उनसे नांगल सिरोही में मिलने का प्रस्ताव रखा। जिसे बार ने खारिज कर दिया। धरना स्थल पर वकीलों ने आंदोलन की आगामी रणनीति पर मंथन किया।
बार प्रधान रवींद्र यादव ने कहा 22 अगस्त को बार ने शहर में विरोध जुलूस निकालने का फैसला लिया है, जिसमें कनीना, सतनाली, महेंद्रगढ़ के सामाजिक संगठनों, पंचायतों के साथ मिलकर विरोध जुलूस निकाला जाएगा। जिला मुख्यालय, एडीजे और फैमिली कोर्ट की मांग को पूरा नहीं किया तो वकील विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करते हुए मतदान नहीं करेंगे। वकीलों के परिवारजन व शुभचिंतक भी मतदान से दूर रहेंगे। मंगलवार को अरुण कुमार लुनिवाल, मनोज शर्मा, वेद प्रकाश, सुरेंद्र कुमार बंसल, सुरेंद्र निर्बाण क्रमिक अनशन पर बैठे। मंगलवार को गोशाला महेंद्रगढ़ के प्रधान कैप्टन सुरेंद्र सिंह, सैन समाज के प्रधान सुंदरलाल सैन, बलायचा गांव के सरपंच सुनील शर्मा, अखिल भारतीय जाट महासभा के हलका प्रधान ओमप्रकाश पिलानिया, संजय सीगड़ा, पूर्व सरपंच एवं नंबरदार छाजूराम, राव रमेश पालड़ी सहित अन्य लोगों ने धरना स्थल पहुंचकर समर्थन किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधन देने पहुंची 10वीं की छात्रा
10वीं कक्षा की छात्रा प्रेरणा यादव अपना निवास प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची थी। प्रेरणा इस बीच धरना स्थल पर पहुंच गई। उन्होंने बार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि अपने हक के लिए आवाज उठाना हर एक नागरिक का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें