फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के गेट पर नहीं हो रही वाहनों की जांच, गड़बड़ी होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजरे की खरीद में अब इंट्री गेट पर लापरवाही बरती जा रही है। बाजरे से लदे वाहनों को जांचे बिना ही उनके गेट पास जारी किए जा रहे हैं। जिस कारण गड़बड़ी की आशंका बन रही है। कुछ किसानों ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था में बदलाव की मांग की। किसानों ने कहा बिना जांच के किसी वाहन का इंट्री न दिया जाए। बाजरे का उठान न होना भी मुसीबत बन रहा है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में बाजरे की बोरियां की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंडी में अब तक करीब 40 हजार से अधिक बैग का उठान बकाया है। इतनी संख्या बैग में उठान बकाया होने के चलते मंडी में जगह नहीं बची है। चारों ओर बाजरा ही बाजरा नजर आ रहा है।
दरअसल, महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी केवल छह एकड़ में बनी है, जिसके बीचों बीच एक प्राइमरी स्कूल तथा मंदिर भी बना हुआ है। इस कारण फड़ की जगह बेहद कम है। चार दशक पुरानी इस मंडी में बाजरा डालने के लिए किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब 20 दिन से रोजाना 330 किसानों को बुलाया जा रहा है। मंडी के आकार के अनुसार इतने किसान मंडी में एक साथ नहीं आ सकते। दो शिफ्ट की व्यवस्था यहां लागू नहीं हो पा रही। सुबह की पारी का उठान होने के बाद दूसरी पारी में किसानों का नंबर आना चाहिए। उठान नहीं होने के चलते किसानों को अपना बाजरा फड़ पर डालने के लिए पांच से छह घंटे इंतजार करना पड़ता है। मंडी के रिकार्ड के अनुसार इस समय करीब 40 हजार से अधिक बैग का उठान बकाया है।
विज्ञापन

मंडी के नियमों के अनुसार गेट पर किसी भी वाहन को जांचने के बाद ही उसे गेट पास दिया जाना चाहिए। इस गेट पास को दिखाकर ही वाहन की मंडी में इंट्री होती है। इस नियम को मंडी के गेट पर अपनाया नहीं जा रहा। मार्केट कमेटी के कर्मी वाहन को जांचे बिना ही गेट पास जारी कर रहे हैं। ऐसे में गड़बड़ी की आशंका बन रही है।
मंडी में गेट के सामने बैग लगाए जाने से परेशानी
हैफेड के अधिकारी कुछ आढ़तियों से परेशान हैं। गेट के पास दुकान वाले आढ़ती अपने बाजरे का उठान सबसे पहले कराने के लिए बाजरे के बैग गेट के आगे लगवा देते हैं। जब तक इन बैग का उठान नहीं होता तब तक वाहनों की अंदर इंट्री नहीं हो पाती। एक ही आढ़ती के बैग सबसे अधिक संख्या में उठाए जाने पर दूसरे आढ़ती हैफेड अधिकारियों से विवाद करते हैं। ऐसे में हैफेड के अधिकारियों ने मार्केट कमेटी के सचिव से सहयोग मांगा है, जिससे गेट के पास का रास्ता खाली कराया जा सके।
वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। गेट पास काटने के समय वाहनों की जांच की जा रही है। लिस्ट में नाम वाले किसानों को ही बुलाया जाता है। किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

- सुंदर सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें