फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, आज से हड़ताल पर जाएंगे

विज्ञापन
नगर पालिका के मुख्य द्वार पर मशाल जुलूस के साथ नारे बाजी करते हुए नपा सफाई कर्मचारी - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को मशाल जुलूस निकाला। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जाहिर किया। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 27 अगस्त से तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नपा सफाई कर्मी, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सोमवार शाम 6 बजे बाद नगर पालिका कार्यालय के गेट पर एकत्र होकर अपना गुस्सा जाहिर किया। नपा सफाई कर्मी संघ के उपप्रधान पंकज ने बताया कि 24 मई को प्रदेश सरकार के साथ समझौता हुआ था। समझौते के तहत नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों, इलेक्ट्रिशियन, फायर के 1346 कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पद पर समायोजित किया जाएगा। सरकार समझौते को लागू करने के वादे को भूल गई है।
इस मौके पर प्रधान राजबाला, उपप्रधान पंकज, सचिव पूर्ण, खजांची नीरज, राहुल, निर्मला, आरती, आशु, गुलशन, नसीब, शिवा, राजो, राजेंद्र, रिंकू, बिजेंद्र, बिमला, मनसाराम, वेदप्रकाश, देवीप्रसन्न, प्रदीप, महाबीर, राम सिंह, शैलेंद्र, चंद्रवीर सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की यह हैं मांग
- कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए
- ठेका प्रथा समाप्त किया जाए
- फायर विभाग में 1046 ऑपरेटरों की भर्ती रद्द कर 1366 कर्मचारियों को समायोजित करें
- समान काम समान वेतन लागू किया जाए।
- सफाई कर्मियों को 100-100 वर्ग गज के प्लाट दिए जाएं
- ईपीएफ, इएसआई की 200 करोड़ की राशि के गबन की जांच स्टेट विजिलेंस से कराई जाए
- एक्सग्रेसिया पॉलिसी बहाल की जाए।
- डोर टू डोर कक्लेशन में लगे कर्मियों को न्यूनतम वेतन दिया जाए
- जोखिम भत्ता 5 हजार व दुर्घटना बीमा 20 लाख रुपये किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें