फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बचाने के लिए ग्रामीणों ने पकड़े लावारिस पशु, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भांडोर उंची, जासावास के ग्रामीणों लावारिस गोवंश, घोड़ियों को गोशाला में भिजवाने को लेकर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। बीडीपीओ ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गोशाला संचालकों को पत्र लिखा, जिसमें लावारिस गोवंश को गोशाला में पहुंचाने के लिए कहा।
विज्ञापन

ग्रामीण हरलाल, आशोक, ईश्वर सिंह, धर्मपाल, बलवंत, शैतान सिंह, शीशराम, धर्मपाल, शेर सिंह, सत्यबीर, श्रीचंद, सरजीत, राजेंद्र सिंह नंबरदार, जगमाल सिंह ने बताया कि गांव जासावास के रहने वाले है। हमारे गांव में काफी लावारिस गोवंश, घोड़ियां आई हुई हैं। यह लावारिस पशु फसल को बर्बाद कर रहे हैं। बड़ी मेहनत से गांव के लोगों ने इन पशुओं को पकड़ लिया है। प्रशासन से मांग कि है इन लावारिस गोवंशों को गोशाला में भिजवाया जाए। ताकि किसानों की फसल को बचाया जा सके।
एसडीएम मनीष फौगाट ने यह पत्र खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के पास भेज दिया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीगोशाला को पत्र भेजकर लावारिस गोवंश को गोशाला में भेजने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कहा कि लावारिस पशुओं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन जल्द अभियान शुरू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें