फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
एसोसिएशन गर्वनमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के तहत जिले के स्वास्थ्य विभाग, एनएचएम व एमएमआईवाई में कार्यरत फार्मासिस्ट वर्ग ने सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी पर मंगलवार को रोष जताया। जिला अस्पताल नारनौल पर गेट मीटिंग की काली पट्टी लगाकर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान जसवंत यादव ने कहा फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है। जब भी संस्था में ज्यादा जिम्मेदारी वाला कार्य हो तो फार्मासिस्ट की ही याद आती है। सरकार ने समान पैरा मेडिकल कैटेगरी का वेतनमान 4600 ग्रेड पे कर दिया। वहीं, फार्मासिस्ट को 4200 पर ही रख दिया है। जिला सचिव नरेश लाठा ने कहा की एक र्क्लक रिटायर होने तक राजपत्रित पद पर पहुंच जाता है। वहीं, फार्मासिस्ट की पदोन्नति न के बराबर होने से उसी पद से सेवानिवत्त हो जाता है। इस मौके पर यादवेंद्र, सत्यपाल यादव, भीम सिंह, विनोद कुमार, अजय कक्कड़, रोशन लाल, रामौतार व संजय यादव समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें