फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर व गांवों में कई घंटों तक गुल रही बिजली

Tue, 27 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर व गांवों में रहा अंधेरा
विज्ञापन
 इंडस्ट्रीज एरिया स्थित 33 केवी सब स्टेशन में तकनीकी फाल्ट आने से आधे शहर सहित अनेक गांवों की बिजली कई घंटों तक गुल रही। जिससे शहरवासियों व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि निगम अधिकारी 33 केवी सब स्टेशन पर सुबह करीब सवा छह बजे तकनीकी फाल्ट का होना बता रहे हैं लेकिन शहर के कई मोहल्लों में बिजली सप्लाई रात भर से गायब थी। लोग रातभर बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली सप्लाई सुबह करीब नौ बजे तक सुचारु हो पाई। बिजली सप्लाई सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आए दिन बिजली लाइनों में आ रहे फाल्ट निगम कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए मुसीबत बन गए है। अक्सर रात के समय में अचानक से लाइनों में आने वाले फाल्ट को ढूंढने में ही कर्मचारियों को कई घंटों का समय लग जाता है। सोमवार रात्रि को एक साथ कई जगह बिजली में फाल्ट आ गए। जिससे सिटी-4 फीडर की सप्लाई ब्रेकडाउन हो गई। वहीं शहर की मेन सप्लाई फेल हो गई। इसके चलते सायं करीब तीन बजे तक आधे शहर में बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई और दिन भर बिजली की आंख मिचौली चलती रही।

एक ही रात में कई जगह आए फाल्ट
सोमवार रात को एक के बाद एक लाइनों में अचानक से फाल्टों के चलते आधे शहर सहित दर्जनों गांवों की बिजली देर रात्रि से सुबह नौ बजे तक गुल रही। रात्रि को सबसे पहले केशव नगर के पास तार टूट गए। जिससे कोरियावास, गहली सहित 33 केवी सब स्टेशन पर फाल्ट आ गया। इसके बाद शहर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों की बिजली सप्लाई गुल हो गई। जिन्हें कर्मचारियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ठीक किया।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में रही बिजली गुल
इंडस्ट्रीज एरिया स्थित 33 केवी सब स्टेशन में आए फाल्ट के चलते शहर के मोहल्ला ईश्वर कालोनी, श्याम कालोनी, मन्नू नगर, मिश्रवाड़ा, पुल बाजार, मोहल्ला पर्स, दशमेश नगर, सलामपुरा, फौजदार कालोनी, वृंदावन कालोनी, पीर आगा, सब्जी मंडी, मिश्रवाड़ा, गांधी कॉलोनी, मन्नु नगर, पुरानी सराय, नई सराय, निजामपुर रोड, किला रोड, पुरानी मंडी, चौधरियान मोहल्ला, बड़ का कुआं, कुलताजपुर रोड, बहरोड रोड, कोरियावास रोड, नांगल चौधरी रोड की बिजली गुल रही। इसके अलावा कोरियावास व गहली फीडर के अंडर आने वाली ट्यूबवेलों की बिजली बाधित रही।
दिन भर चलती रही आंख मिचौली
33 केवी ट्रांसफार्मर पर आए तकनीकी फाल्ट के कारण सायं तक भी बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई। सुबह करीब नौ बजे फाल्ट को ठीक कर बिजली सुचारु करने का प्रयास किया गया लेकिन इसके बाद करीब 11 बजकर 40 मिनट पर दोबारा से मेन सप्लाई फेल हो गई। जोकि 12 बजकर 50 मिनट तक रही। इसके बाद एक बार फिर से दो बजकर 45 मिनट पर मेन सप्लाई फेल हो गई। जिसके बाद बिजली सप्लाई कई घंटों तक सुचारु नहीं हो पाई थी।
इनवर्टर भी हुए फेल
शहर व गांवों में कई घंटे बिजली गुल रहने के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। इसके कारण लोगों को अधिक परेशानी हुई। मनोज, नवीन, प्रदीप, नीरज, टेकचंद, रामस्वरूप, मनीष, रोहित व विशाल आदि ने बताया कि रात से बिजली गुल होने के कारण उनके इनवर्टर भी तीन-चार घंटे ही चल पाए। इसके बाद इन्वेर्टर भी फेल हो गए।
मोहल्ला बड़ का कुआं निवासी किशोरी लाल ने बताया कि देर रात से अचानक बिजली गुल हो गई। जोकि रातभर नहीं आई। विभाग को शिकायत करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं मिला।
नई सराय निवास जीतू कपिल ने बताया कि सुबह करीब छह बजे बिजली गुल हुई थी, जोकि सुबह नौ बजे एक घंटे के लिए आई। इसके बाद दस बजे से सायं चार बजे तक बिजली दर्शन नहीं हुए है। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किला रोड निवासी साधू राम ने बताया कि रात भर बिजली गुल रहने के कारण उनके इनवर्टर भी जवाब दे गए। इस कारण बिजली संबंधी कार्य नहीं हो पाए। जिससे परेशानी बढ़ी।
बहरोड निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि रातभर बिजली गुल रहने के कारण ठीक प्रकार से नींद नहीं आई। बिजली का काफी समय तक इंतजार किया, लेकिन बिजली सुबह तक भी बहाल नहीं हो पाई।
मंगलवार सुबह करीब सवा छह बजे लाइनों में फाल्ट आ गया। जिन्हें कुछ ही समय में दुरुस्त कर करीब नौ बजे बिजली सप्लाई को सुचारु कर दिया गया लेकिन ब्रेकडाउन के चलते बिजली पूर्ण रूप से सुचारु नहीं हो पाई। इसके लिए कर्मचारी सुबह से कार्य में लगे हैं।
विज्ञापन

भगवत सैनी, 33 केवी सब स्टेशन इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें