26jjrp24- डीसी से मिलने जाते शहर के व्यापारी। स्रोत-व्यापार मंडल
झज्जर। विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापारी डीसी से मिले। अध्यक्ष राकेश अरोड़ा ने बताया कि छिकारा चौक व डाकखाना के पास सार्वजनिक शौचालय एक माह से ज्यादा समय से बंद है। इसके अलावा घंटाघर चौक पर स्वतंत्रता सेनानी की याद में लगी घड़ी कई माह से बंद पड़ी है। रेलवे स्टेशन को जाने वाले रोड पर लाइट की सुविधाएं नहीं है। डीसी ने ईओ से बात करके कार्रवाई के आदेश दिए।