फोेटो संख्या:57- ब्रह्मचारी रोड पर स्ट्रीट लाइट खराब होने से छाया अंधेरा--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के लोगों को स्ट्रीट लाइट के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। नगर पालिका ने शहर में स्ट्रीट लाइट का टेंडर लगाया था, लेकिन एक एजेंसी आने से टेंडर रद्द करना पड़ा। अब दो सप्ताह में दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बता दें कि दस साल से शहर में अपेक्षाकृत स्ट्रीट लाइट नहीं है। स्ट्रीट लाइट न होने के कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका की ओर से एक माह पहले स्ट्रीट लाइट के लिए टेंडर लगाया गया। टेंडर होने पर शहरवासियों को लंबे समय बाद रोशन होने की उम्मीद जगी। लेकिन एक एजेंसी पहुंची उसके दस्तावेजों में कमी होने के कारण टेंडर रद्द करना पड़ा।
इंसेट
इन स्थानों पर नहीं है स्ट्रीट लाइट
शहर में 15 वार्ड में कहीं स्ट्रीट लाइट है तो कहीं खराब पड़ी है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक भी लाइट नहीं है। इसके अलावा 11 हट्टा बाजार, ब्रह्मचारी रोड, गोशाला रोड, रेलवे रोड, मोदाश्रम मंदिर रोड, माजरा चुंगी रोड सहित अन्य जगहों पर रात में कहीं लाइट जलती तो कहीं अंधेरा रहता है।
वर्जन...
शहर में 2300 स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए टेंडर लगाया गया था, लेकिन रद्द कर दिया गया। अब दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस माह के अंत तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रथम चरण में स्ट्रीट लाइट उन स्थानों पर लगाया जाएगा जहां पर लाइट नहीं है। इसके बाद सभी वार्डों और पूरे शहर में लगवाया जाएगा।- रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़