फोटो संख्या:66- देवास जलघर में टैंक की सफाई करते कर्मचारी--स्रोत- विभाग
महेंद्रगढ़। शहर की आबादी को जल्द ही राशनिंग आधारित पानी की आपूर्ति से छुटकारा मिलेगा। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 करोड़ रुपये की परियोजना का अंतिम चरण में काम चल रहा है।
जिम्मेदारों का दावा है कि गांव देवास जल परियोजना पर चल रहा काम अगस्त 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि इस समय देवास जल परियोजना पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। यह काम पूरा होने के बाद देवास जल परियोजना की क्षमता भी 24 करोड़ लीटर से बढ़कर 30 करोड़ लीटर हो जाएगी जो शहर की आबादी को एक माह तक नियमित आपूर्ति के लिए पर्याप्त है।
- वर्जन:
परियोजना का युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। टैंकों की मरम्मत व सफाई का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। साथ ही पानी के शुद्धीकरण के लिए नई मोटर, फिल्टरेशन यूनिट, वितरण सिस्टम के अपग्रेडेशन की प्रक्रिया चल रही है। विभाग का प्रयास है कि अगस्त 2026 तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
- सुरेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।