फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवडियों के आने से शिवमय हुआ शहर , दिन भर बम बम भोले के जयकारे

विज्ञापन
राव तुलाराम चौक पर कावड़ लेकर आते कावड़िये - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कावंड़ियों के आने से शहर शिवमय हो गया है। दिन भर जय भोले के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविर में दिन भर डीजे पर भोले के गीत बज रहे हैं। भोले के भक्तों के लिए बिना प्याज-लहसुन का भोजन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में राव तुलाराम चौक के पास शिव भक्तों के लिए 33वां कांवड़ शिविर लगाया गया है। शिविर के संयोजक मुकेश झूकिया ने बताया कि 24 जुलाई को शिविर लगाया गया था। 29 जुलाई तक शिविर जारी रहेगा। रोजाना करीब 300 से अधिक कांवड़िया शिविर में पहुंच रहे हैं। जिसमें करीब 70 से 80 कांवड़िये रात के समय विश्राम करते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में भक्तों के लिए चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई है। जिसमें श्रद्धालुओं को सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बिस्तर की व्यवस्था की गई है। व्रत वाले कांवड़ियों के लिए फलाहार, चाय , दूध, बर्फी, पेठा मिठाई दी जा रही है। कांवड़ियों के लिए नाश्ता, लंच, डिनर तैयार रहता है। दाल, दो सब्जी, तवा रोटी, खीर का भोजन प्रसाद है। महेंद्रगढ़ शहर में दो कांवड़ शिविर लगाए गए हैं। महेंद्रगढ़ से पहले गांव सिसोठ में शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें