स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू हो गया है। इसे लेकर नगर परिषद ने सफाई अभियान को तेज कर दिया है। प्रमुख जगहों के शौचालयों को साफ कराया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए टीम अगले सप्ताह नारनौल में आएगी। पिछले साल नप की रैंकिंग 83 थी।
बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 शुरू हो गया है। इसके तहत टीम तीन नपा का सर्वेक्षण कर चुकी है। अब नारनौल नप का सर्वेक्षण होना है। ऐसे में टीम अगले सप्ताह से नारनौल में सर्वेक्षण कार्य शुरू करेगी। इसे देखते हुए नप सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में जुट गया है। सभी प्रमुख जगहों के शौचालयों को साफ कराया जा रहा है। वहीं मुख्य सड़कों की सफाई मशीन से भी कराई जा रही है। मोहल्लों में सफाई कर्मचारियों को विशेष ध्यान देने को कहा गया है। नगर परिषद ने 20 वाहनों को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगा रखा है। इससे भी सफाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। नप का प्रयास है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंक मिले। इसके लिए शौचालयों की सफाई के लिए अलग से कर्मी लगाए गए हैं। नप के कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ ने बताया कि वाल पेंटिंग कराई जा रही है। शहर में सफाई संबंधी बैनर लगाए गए हैं। सफाई विंग को शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि कूड़ा निस्तारण को लेकर भी जोर है। कार्यकारी अभियंता ने लोगों से अपील की हैं कि सफाई में नप का सहयोग करेें। कूड़ा गाड़ी में या डस्टबिन में डाले। जिससे शहर साफ-सुथरा बना रहे।