फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ लेने आगे आएं नागरिक : अमित

विज्ञापन
फोटो नंबर- 24नांगल चौधरी में आयोजित ​शिविर के दौरान आवेदन करते लाभार्थी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने कहा कि सेवा सेतु अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ दिलाना है। शुक्रवार को नांगल चौधरी व निजामपुर खंड में आयोजित शिविरों में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और आवेदन किए। अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमों ने मौके पर आवेदकों के फॉर्म भरवाए तथा आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराईं। उन्होंने बताया कि 3 अक्तूबर को नांगल चौधरी नपा कार्यालय, 4 अक्तूबर को नपा कार्यालय व सहबाजपुर स्कूल तथा 5 अक्तूबर को दंचोली पंचायत घर में शिविर लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें