फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिकों का सूचना का अधिकार महत्वपूर्ण

Mon, 06 Jan 2025 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06एनएसएस कैंप में अतिथियों का सम्मान करते प्राचार्य एवं शिविर प्रभारी। स्रोत- संस्थ
विज्ञापन
सिहमा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सातवें दिन शिविर का शुभारंभ प्राचार्य कृष्ण कुमार ने किया। कैंप प्रभारी जितेन्द्र कुमार प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप शिक्षाविद एवं प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा खेतानाथ संगठन के प्रमुख संदीप उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने सूचना का अधिकार अधिनियम- 2005 पर व्याख्यान दिया। विशिष्ट अतिथि संदीप ने स्वच्छता एवं नैतिक मूल्यों का मानवीय जीवन में महत्व पर विचार व्यक्त किए।
संजय शर्मा ने कहा कि जनसूचना अधिकार ऐसा कानून है, जिससे संपूर्ण तंत्र में पारदर्शिता बढ़ रही है। सूचना का अधिकार नागरिकों का महत्वपूर्ण अधिकार है। डॉ. शर्मा ने कहा कि आम जनता को सूचना के अधिकार से बल मिला है। प्रत्येक संस्थान को अपनी अधिकारिक जानकारी वेबसाइट पर डालनी चाहिए। इस अवसर पर प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार, मनोज जोशी, संदीप डीपीई, देवदत्त और अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें