फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ईसीआई नेट एप के लिए नागरिक 10 तक दे सकते हैं सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से डिजिटल प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। सभी नागरिक ईसीआई नेट एप डाउनलोड करने और एप पर सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए नागरिक अब 10 जनवरी तक अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि नए ईसीआई नेट एप के ट्रायल वर्जन से मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने, मतदान प्रतिशत के रुझानों को तेजी से उपलब्ध कराने और मतदान समाप्त होने के 72 घंटे के अंदर इंडेक्स कार्ड प्रकाशित करने का कार्य संभव हुआ है।
इंडेक्स कार्ड प्रकाशित करने में पहले कई सप्ताह या महीने लग जाते थे। इस प्लेटफाॅर्म को मुख्य निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन अधिकारी व निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के सुझावों के आधार पर लगातार बेहतर और परिष्कृत किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपयोगकर्ताओं के सुझावों से इस प्लेटफार्म को और अधिक यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए और अपडेट किया जाएगा। ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म को इस महीने आधिकारिक तौर पर शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें