फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीआईए ने पकड़ा 4 किलो से ज्यादा गांजा, दिल्ली का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने थाना सदर क्षेत्र से दिल्ली के मदनपुर डबास निवासी रवि को 4 किलो 40 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड पूरी होने के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सीआईए प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि टीम थाना सदर क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि रवि गांजा बेचने का अवैध धंधा करता है और रासलवाला चौक से कुछ दूरी पहले बहादुरगढ़ की तरफ खड़ा है। सूचना पर उप निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कट्टे से निकला गांजा
वहां एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लिए खड़ा मिला। पुलिस ने उसे कट्टे सहित काबू कर लिया। नशीला पदार्थ होने का संदेह होने पर राजपत्रित अधिकारी को सूचना दी गई। उनकी मौजूदगी में कट्टे की तलाशी ली गई, तो उसमें से गांजा बरामद हुआ। वजन करने पर यह कुल 4 किलो 40 ग्राम निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें