फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीआईए ने बिजली तार चोरी के दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
फोटो संख्या:65- बिजली तार चोरी के आरोपी सीआईए पुलिस की गिरफ्त में व पिकअप में रखे तार--स्रोत- प
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने बिजली के तार चोरी के दो आरोपी शहर की फ्रांसखाना कॉलोनी निवासी विनय और भिवानी की लेबर कॉलोनी निवासी दीपक कुमार को ढाढ़ोत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 33 केवी बिजली के तार और वारदात में इस्तेमाल किए गए दो पिकअप वाहन बरामद किए हैं। शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजकर जिला जेल नसीबपुर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के साइट सुपरवाइजर जगदंबा प्रसाद ने शिकायत दी थी कि गांव निहाली कोथल खुर्द में निर्माणाधीन 33 केवी लाइन से करीब 2500 मीटर तार चोरी हो गया था। जांच के दौरान सीआईए टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें