फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए टीम ने तीन आरोपियों से पकड़ा 56 किलोग्राम गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए टीम ने सोमवार देर शाम थाना सदर रेवाड़ी के क्षेत्र में करीब 56 किलोग्राम गांजे के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा। मौके पर रेवाड़ी पुलिस के आलाधिकारियों को बुलाकर आरोपियों को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने नशाखोरी के खिलाफ पहले ही अभियान चलाया हुआ है। एसपी ने एसएचओ, सीआईए इंचार्ज व चौकी इंचार्ज को सख्त हिदायत दे रखी है कि जिले में किसी प्रकार का नशे का कारोबार सहन नहीं किया जाएगा। इससे पहले भी जिले में सुल्फा व गांजा के मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। सोमवार को सीआईए को सूचना मिली कि कर्मवीर निवासी मालडा, मिलन निवासी मालडा व प्रदीप उर्फ मोनू निवासी आंध्रप्रदेश से नशे का सामान लाकर महेंद्रगढ़ जिले में धंधा करते हैं। सीआईए नारनौल ने उनका पीछा करते हुए रेवाड़ी जिले के सदर थाना के क्षेत्र में आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए को सूचना मिली थी कि कर्मवीर, मिलन व प्रदीप उर्फ मोनू नशे का सामान लाकर महेंद्रगढ़ जिले में धंधा करते हैं। सीआईए ने उनका पीछा करते हुए सदर थाना रेवाड़ी के क्षेत्र में पकड़ लिया। मौके पर रेवाड़ी पुलिस को बुलाया गया। आरोपियों के पास से करीब 56 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपियों से बरामद गांजे को रेवाड़ी पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें